16.1 C
New Delhi
Tuesday, March 19, 2024

अमरिन्‍दर सिंह भाजपा में शामिल, कांग्रेस पर बोला हमला

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कल नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय हो गया है। अमरिंदर सिंह के साथ लोकसभा के पूर्व सांसद अमरीक सिंह अलीवाल, पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अजायब सिंह भट्टी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि वो 52 साल से राजनीति में हैं। पंजाब सीमावर्ती राज्य है, जहां पाकिस्तानी ड्रोन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में अराजकता फैलाने के लिए ड्रोन के जरिए ड्रग्स, हथियार और पैसा भेजा जा रहा है और यह हमारी सीमा के 42-43 किमी तक अंदर आ रहा है।

अमरिंदर सिंह ने आगे कहा कि भाजपा ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत कर रही है और इसलिए उन्होंने अपनी पार्टी का विलय भाजपा में करने का फैसला किया।  इस अवसर पर पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने से, पंजाब में पार्टी का आधार मजबूत होगा।

Related Articles

BJP सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने छोड़ी राजनीति

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कई बड़े दिग्गजों के टिकट कट गए हैं। केंद्रीय...

इजराइल हमास जंग में भारतीय की मौत

इजराइल में हिजबुल्लाह आतंकवादियों के हमले में भारतीयों की मौत के बाद भारत ने मंगलवार को नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें भारतीयों नागरिकों...

ए राजा के बयान पर बवाल, BJP और संतों ने की आलोचना

डीएमके नेता ए राजा के बयान को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। बीजेपी नेताओं और संत समाज ने ए राजा की कड़े...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,866FansLike
476FollowersFollow
2,679SubscribersSubscribe

Latest Articles