Chandrayaan 3 ने ISRO को भेजा चंद्रमा का वीडियो

Pic: ISRO

चंद्रयान 3 चांद के नजदीक पहुंचता जा रहा है. Chandrayaan 3 ने वीडियो और फोटो भेजें हैं, जो वाकई अकल्पनीय और अविश्वसनीय है। Chandrayaan 3 ने ये वीडियो और तस्वीरें इसरो (ISRO) को भेजे हैं। वीडियो में चंद्रमा पर हरे और नीले रंग के कई सारे गड्ढे देखे जा सकते हैं।

इससे पहले भारत का तीसरा मानवरहित चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया था। चंद्रयान-3 को 22 दिन पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के लिए प्रक्षेपित किया गया था, जहां अब तक कोई भी देश नहीं पहुंचा है।

चंद्रयान-3 को बिना किसी गड़बड़ी के चंद्रमा के करीब लाने वाली आवश्यक प्रक्रिया बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष इकाई से किए जाने के बाद चंद्रयान-3 ने इसरो को संदेश भेजा था कि ‘‘मैं चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं। ”

इसरो ने उपग्रह से मिले संदेश को अपने केंद्रों के साथ साझा किया, जिसमें लिखा था, ‘‘एमओएक्स, इस्ट्रैक, यह चंद्रयान-3 है। मैं चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं। ’’ चंद्रयान का चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के महत्वाकांक्षी 600 करोड़ रुपये के मिशन में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here