राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने 2025 तक तपेदिक उन्मूलन के लिए किए जा रहे भारत के प्रयासों की आज समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार लोगों तक पहुंच, नई दवाएं और वित्तीय सहायता जैसे कई महत्वपूर्ण कदम पहले ही उठा चुकी है।
श्री नायडू ने देश में तपेदिक के प्रति लोगों की आदतों में बदलाव लाने के लिए जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया।