गोआ में स्थानीय निकाय चुनाव में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी ने भारी जीत हासिल की है। पणजी नगर निगम में पार्टी ने तीस वार्डों में से 25 वार्ड जीते हैं।
शनिवार को छह नगर निगम पणजी शहर के 30 वार्डों , एक जिला पंचायत और 22 पंचायतों में वोट डाले गए थे। छह नगर निकाय- कानाकोना, कुरकरेम-कोकरा, बिचोलिम, कोनकोलिम, वालपोई और परनेम हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी का निरन्तर समर्थन करने के लिए गोआ के लोगों का धन्यवाद दिया है।
श्री मोदी ने कहा कि राज्य में निकाय चुनाव 2021 के परिणाम पार्टी के विकास एजेंडे के प्रति जनता के सदभाव को दर्शाता है। उन्होंने अभियान के दौरान जनता के बीच जाकर कड़ी मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।