भारत ने पांच करोड़ से अधिक कोरोना डोज लगाने का कीर्तिमान हासिल किया

भारत ने कोविड महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान में महत्वपूर्ण प्रगति की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि अब तक पांच करोड़ 75 हजार 162 वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।

इऩमें 79 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं जिन्हें कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। 50 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है। इसके अलावा कोरोना महामारी की रोकथाम में लगे अग्रिम पंक्ति के 83 लाख 33 हजार कार्यकर्ताओं को वैक्सीन की पहली डोज और 30 लाख सात हजार से अधिक दूसरी डोज भी दी जा चुकी है।

सरकार ने कहा है कि कोविड शील्ड वैक्सीन के दो डोज के बीच चार से छह सप्ताह का मौजूदा अंतराल बढ़ाकर चार से आठ सप्ताह कर दिया गया है। यदि वैक्सीन का दूसरा टीका छह से आठ सप्ताह के अंदर लिया जाता है तो अधिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। लेकिन दूसरी डोज लेने में आठ सप्ताह से अधिक की देरी नहीं होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here