देश में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड टीका लगाये जाने का अभियान तेज हो रहा है। 16 जनवरी को शुरू किया गया यह अभियान विश्व का सबसे बडा टीकाकरण अभियान बन गया है। पहले स्वास्थय कर्मियों और अग्रिम पंक्तियों के कार्यकर्ताओं को यह टीका लगाया गया।
बाद में साठ वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को इसकी सुविधा उपलब्ध कराई गई। पहली अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को यह टीका लगाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है