केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि वे एम्स की चिकित्सा टीम से पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की स्वास्थ्य स्थिति की लगातार जानकारी ले रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। 88 वर्षीय डॉक्टर सिंह को कल कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था।