देश में कोविड महामारी की दूसरी लहर के बीच संक्रमण मामलों में कमी दर्ज की गई है। हालांकि कई राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में अभी भी संक्रमण की स्थिति बनी हुई है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज बताया कि कुल संक्रमित लोगों में से 15 दशमलव आठ-छह प्रतिशत लोगों का इलाज चल रहा है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि देश में 37 लाख से अधिक लोगों का उपचार हो रहा है।
देश में पिछले कई दिनों से हर रोज तीन लाख से अधिक लोग संक्रमण से ठीक हो रहे हैं। इस बीमारी से ठीक होने की दर 83 दशमलव शून्य चार प्रतिशत तक पहुंच गई है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान तीन लाख 55 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। इसे मिलाकर देश में अब तक एक करोड 93 लाख से अधिक रोगी इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।