तोक्यो ओलिम्पिक खेलों में भारत की मीरा बाई चानू ने वेट लिफ्टिंग के 49 किलोग्राम वर्ग में कुल 202 किलोग्राम भार उठा कर देश के लिए पहला रजत पदक जीत लिया है। स्वर्ण पदक चीन की झिहुई हाउ ने और इंडोनेशिया की कांतिका आयसाह ने कांस्य पदक जीता।
मोदी ने टोक्यो 2020 में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने मीराबाई चानू को भविष्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी मीरा बाई चानू की सफलता पर उन्हें बधाई दी है।
उधर, टेनिस में भारत के सुमित नागपाल पुरुषों के सिंगल्स के अगले दौर में पहुंच गए हैं। उन्होंने डेनिस स्टोमिन को 6-4, 6-7, 6-4 से हराया।