श्रीलंका ने रामायण से जुड़े स्थलों की पहचान की

श्रीलंका ने रामायण से जुड़े स्थलों की पहचान की है जिससे भारत में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। श्रीलंका पर्यटन संवर्धन के अधिकारी जीवन फर्नांडो ने एजेंसियों को बताया कि भारत से द्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामायण से जुड़े 50 स्थलों की पहचान की गई है। ।

इनका इस्तेमाल भारतीय पर्यटकों को लुभाने के लिए किया जाएगा। इसके लिए श्रीलंका का पर्यटन मंत्रालय भारत में बड़े पैमाने पर विज्ञापन अभियान चलाएगा। सरकार न सिर्फ हिन्दू बल्कि बौद्ध धर्म से जुड़े स्थलों की भी पहचान कर रही है ताकि जापान सहित अन्य दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के सैलानियों को आकर्षित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि द्वीप राष्ट्र विविध है और इसके कई स्थान भारत और अन्य बौद्ध देशों के तीर्थयात्रियों को आकर्षित कर सकते हैं। फर्नांडो ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान श्रीलंका ने रामायण पर्यटन के लिए भारत में कई प्रचार किए। अधिकांश भारतीय अवकाश यात्रा के लिए श्रीलंका जाते हैं और कम से कम एक रामायण स्थल की यात्रा करते हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here