Nipah Virus ने फिर दी केरला में दस्तक

0
68

केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस के संक्रमण के मद्देनजर सभी शैक्षिक संस्थानों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश की घोषणा कोझिकोड की जिलाधिकारी ए गीता ने की. उन्होंने सोशल मिडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि छात्रों के लिए शैक्षिक संस्थान दो दिनों तक ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था कर सकते है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों की परीक्षा सारणी में कोई परिवर्तन नहीं होगा। राज्य हाल में निपाह वायरस का संक्रमण फैल रहा है।

सरकार ने बताया कि अन्य 13 लोगों में मध्यम लक्षण देखे गए हैं जिन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। संक्रमितों में से केवल नौ वर्षीय बच्चे को गहन चिकित्सा देखभाल इकाई में रखा गया है। मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाने वाले वायरस के संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का भी आयोजन किया।

स्वास्थ्य सेवाओं के उप निदेशकों को आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरणों के साथ सीमाओं पर सभी लक्षण वाले बुखार के मामलों की जांच करने का निर्देश दिया गया है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने नीलगिरि जिले के गुडलूर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोगों को केरल में निपाह के प्रकोप से घबराने कीकोई जरूरत नहीं है। मंत्री ने यह भी कहा कि जिन लोगों में बुखार के लक्षण होंगे उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here