सरकार ने कहा है कि कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 87 दशमलव तीन-छह प्रतिशत तक हो गयी है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान 81 हज़ार से अधिक कोविड मरीज़ स्वस्थ हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब तक 63 लाख 83 हज़ार से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने वालों की निरंतर बढ़ रही संख्या सुनिश्चित करती है कि देश में संक्रमित होने वालों की संख्या कम हो रही है और इस समय देश में संक्रमण के केवल ग्यारह दशमलव एक-दो प्रतिशत मामले हैं।
कुल आठ लाख बारह हज़ार लोग संक्रमित हैं। भारत में मृत्युदर एक दशमलव दो प्रतिशत है, जो विश्व में सबसे कम कम दरों में से एक है।
पिछले चौबीस घंटों के दौरान 67 हज़ार सात सौ पैंतीस लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही देश में संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 73 लाख से अधिक हो गई है।