तोक्यो खेलों में भालाफेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। क्वालीफाइंग में अपने पहले ही थ्रो में 86 दशमलव छह पांच मीटर की दूरी तय कर उन्होंने फाइनल में जगह बनाई।
इसी स्पर्धा में शिवपाल सिंह फाइनल में जगह नहीं बना सके। फाइनल सात अगस्त को होगा।
महिला गोल्फ में अदिति अशोक और दीक्षा डागर पहले दौर में अपनी चुनौती पेश कर रही हैं।
कुश्ती में, भी भारतीय पहलवान आज दावपेंच लगाते नजर आएंगे।