मुम्‍बई में लोकल ट्रेन आज से फिर सबके लिए उपलब्‍ध होगी

यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए मुंबई में लोकल ट्रेन सेवाएं आम जनता के लिए दस महीने से अधिक के अंतराल के बाद आज से फिर शुरू हो गई हैं। मुंबई और उपनगरीय इलाकों में लाखों लोगों की जीवनरेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाओं को मार्च, 2020 में कोरोना वायरस उभरने के बाद प्रतिबंधित कर दिया गया था।

लोकल ट्रेन तीन चरणों में उपलब्ध होंगी। पहला चरण सवेरे सात बजे शुरू होगा, दूसरा दोपहर 12 बजे से चार बजे तक और तीसरा रात नौ बजे से दिन समाप्त होने तक चलेगा। यह समय सारणी कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की भीड़भाड़ से बचने के लिए जारी की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here