
स्वतंत्रता दिवस से तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस ने करीब दो हज़ार कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कारतूस की बरामदगी दिल्ली पुलिस ने की है। पूर्वी दिल्ली पुलिस यह गिरफ्तारी आनंद विहार इलाके से की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस को 2 बैग बरामद हुए थे, जिसमें भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस थे। हथियार और जिंदा कारतूस मिलने के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है।
पुलिस ने पूरी दिल्ली समेत लालकिले पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का ऐसा मानना है कि 15 अगस्त से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आरोपित बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।
15 अगस्त को देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस बार लाल किले की सुरक्षा में 10 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। पूरी दिल्ली को 15 अगस्त से पहले ही अलर्ट पर रखा गया है।