
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में कल हुई भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है।
किन्नौर जिले के नेगुलसारी में बड़े पैमाने पर भूस्खलन के बाद मलबे में दबे लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी और बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है।
इस बीच मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी घटना स्थल पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे