मुंबई: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बाद अब इंडी गठबंधन के एक और बड़े किले में भयंकर दरार आ चुकी है। महाराष्ट्र की राजनीति से कड़क खबर है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6 लोकसभा सांसद बगावत कर एकनाथ शिंदे की असली शिवसेना में शामिल होने की पूरी तैयारी कर चुके हैं।
इस राजनीतिक उलटफेर को ‘ऑपरेशन टाइगर’ का नाम दिया गया है, जो अपने आखिरी चरण में है। उद्धव द्वारा मातोश्री में बुलाई गई आपात बैठक से भी 5 सांसद गायब रहे। दल-बदल कानून की कड़ाई और अयोग्यता से बचने के लिए बागी गुट ने दो-तिहाई का आंकड़ा जुटा लिया है। यह बगावत साफ दिखाती है कि उद्धव अपने सांसदों को संभालने में पूरी तरह फेल रहे हैं।
घबराए उद्धव खेमे के नेता अब सोशल मीडिया पर विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं, लेकिन ‘नेशन फर्स्ट’ के इस दौर में केंद्र सरकार की बेंच स्ट्रेंथ और मजबूत होने जा रही है।











