2023 तक देश में समूचा रेल नैटवर्क पूरी तरह विद्युतिकृत होगा- पीयूष गोयल

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बताया है कि 2023 तक देश में समूचा रेल नैटवर्क पूरी तरह विद्युतिकृत होगा और 2030 तक सभी रेल नवीकरणीय ऊर्जा से चलेंगी। कल मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि सरकार, परिवहन पर होने वाले खर्च को कम करने तथा आपूर्ति श्रृंखला की कुशलता बढाने के लिए विभिन्‍न स्‍तरों पर कार्य कर रही है।

श्री गोयल ने कहा कि सडक, रेल और जल मार्गों को जोडने से सही अर्थों भारत एक राष्‍ट्र, एक बाजार बन जाएगा। श्री गोयल ने यह भी बताया कि बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए उन्‍नयन, निर्माण और समर्पण सरकार के तीन मंत्र है। उन्‍होंने बताया कि छह साल में भारत के बडे बंदरगाहों की क्षमता लगभग दुगनी कर दी गई है। सरकार ने स्‍मार्ट सिटी, उद्योग पार्क और एकीकृत बंदरगाह तथा तटीय आर्थिक क्षेत्र बनाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here