राजस्थान-हरियाणा में 31 जगहों पर NIA के छापे

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने बुधवार को एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है। एनआईए ने उसे राजस्थान के झूंझुनू के पिलानी से गिरफ्तार किया। संदिग्ध की पहचान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक बदमाश अशोक मेहवाल के रूप में हुई है। NIA ने उसके पास से कई हथियार भी जब्त किए हैं, खबर है कि अशोक गोगामेड़ी मर्डरकेस का मुख्य संदिग्ध है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के सिलसिले में हरियाणा और राजस्थान में कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम शूटरों को हथियार देने के मामले में गिरफ्तार लेडी डॉन पूजा सैनी के घर भी पहुंची। टोंक जिले के अलीगढ़ कस्बे में स्थित पूजा सैनी के घर पर बुधवार सुबह को NIA की टीम पंहुची, जहां लगभग 4 घंटे पूजा सैनी के परिजनों से पूछताछ की।

5 दिसंबर 2023 को दिनदहाड़े 2 बदमाशों ने गोगामेड़ी पर गोलियां चलाई, फिर भाग निकले थे। गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here