राउत ने कहा ‘‘संख्या किसी भी वक्त बदल सकती है।’’ उन्होंने कहा कि मुंबई लौटने के बाद ही बागी विधायकों की पार्टी के प्रति वफादारी की असली परीक्षा होगी। शिवसेना से बगावत करने वाले शिंदे पार्टी के 37 विधायकों तथा नौ निर्दलीय विधायकों के साथ फिलहाल गुवाहाटी के एक होटल में हैं।
राउत ने पत्रकारों से बातचीत में स्वीकार किया कि बगावत के कारण विधानसभा में पार्टी का संख्याबल कम हुआ है। जब बागी विधायक लौटेंगे, तो बाला साहेब ठाकरे और शिवसेना के प्रति उनकी वफादारी की परीक्षा होगी।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को राणे ने पवार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह शिवसेना के बागी विधायकों को धमका रहे हैं और अगर महाराष्ट्र विधानसभा में उन्हें कुछ होता है तो उसके परिणाम भुगतने होंगे।











