भारत के लिखित इतिहास में गलतियों को ठीक करने के लिए काम कर रही सरकार: धर्मेंद्र प्रधान

0
167

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि भारत के लिखित इतिहास में गलतियों को ठीक करने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए सरकार सुधारात्मक उपाय कर रही है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय परियोजना और भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) ने इस दिशा में उल्लेखनीय काम किया है।

प्रधान बिहार में आज रोहतास जिले के जी.एन. सिंह विश्वविद्यालय में आई. सी. एच. आर. द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। प्रधान ने कहा कि मोदी सरकार हमारी गौरवशाली परंपराओं और अतीत को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इतिहासकारों और शोधार्थियों से आग्रह किया कि वे वैज्ञानिक तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर इतिहास लेखन में सहयोग करें।

प्रधान ने कहा कि सरकार शिक्षा के प्रसार के लिए दो सौ से अधिक शैक्षिक टीवी चैनल शुरू कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here